फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shramik special train arrived azamgarh and ghazipur with workers from ludhiana gujrat lockdownn

गुजरात और लुधियाना से पूर्वांचल के लोगों को लेकर पहुंचीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

Mon, 18 May 2020 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Shramik special train arrived azamgarh and ghazipur with workers from ludhiana gujrat lockdownn
ट्रेन से स्टेशन पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल के आजमगढ़ और गाजीपुर जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से सोमवार को विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूर पहुंचे हैं। लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ के सरायमीर रेलवे स्टेशन पहुंची। तो वहीं गुजरात के जामनगर से एक ट्रेन गाजीपुर पहुंची। स्टेशन पर पहुंचकर सभी लोगों की स्वास्थय की जांच की गई।

विज्ञापन

सोमवार साढ़े 5 बजे लुधियाना से करीब 1200 लोग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सरायमीर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर 72 सदस्यीय चिकित्सकीय टीम लगाई गई थी। टीम में 12 डॉक्टर, 12 सीएचओ, 12 लैब असिस्टेंट और फार्मासिस्ट आदि शामिल हैं। दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट सुबह आठ से रात आठ और रात आठ से सुबह आठ बजे तक की है। एक शिफ्ट में 36 लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी और 40 बसें लगाई गई थीं।
विज्ञापन



एडीएम फाइनेंस गुरु प्रसाद के नेतृत्व में तीन एसडीएम निजामाबाद, मार्टीनगंज, सदर, रोडवेज के आरएम और चार थानों की पुलिस के साथ ही चार प्लाटून आरएएफ के जवान थे। ट्रेन के आने से पहले ही जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थी। ट्रेन के पहुंचते ही श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए जांच की गई। इसके बाद स्टेशन से बाहर निकाला गया। यात्रियों को नाश्ते के लिए लाई और गुड़ दिया गया। प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। संक्षिप्त विवरण संकलित किया गया। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों के शेल्टर होम में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जामनगर से 1200 श्रमिकों को लेकर गाजीपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन
सुबह 6.30 बजे 1200 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन जामनगर से गाजीपुर पहुंची। ट्रेन आने से पहले ही जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य एवं पुलिस कप्तान डॉ ओमप्रकाश सिंह प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। 

जिलाधिकारी के निर्देश पर रेलवे स्टेशन परिसर में कई घंटे पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, एसडीएम सदर, सीओ सिटी एवं कई थानों की फोर्स भी स्टेशन पर मौजूद रही। जिलाधिकारी खुद पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। प्रवासी मजदूरों के आगमन के उपरांत उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उनकी प्रॉपर स्क्रीनिंग की गई।

साथ ही मजदूरों का संक्षिप्त विवरण संकलित किया गया। इसके बाद उन्हें नाश्ता आदि उपलब्ध कराते हुए बस के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में भेजा गया। स्वास्थ्य मिलने पर सभी को होम क्वरंटीन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed