{"_id":"608314b93fc03d27fa52cd89","slug":"short-circuit-fire-broke-out-in-private-hospital-s-icu-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के निजी अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग , मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के निजी अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग , मचा हड़कंप
Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में शुक्रवार की रात आग लग गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से तत्काल आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में लंका थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अस्पताल के आईसीयू में एक पंखे में आग लगी थी। तत्काल ही आग पर काबू पा लिया गया और कोई खास नुकसान नहीं हुआ। उधर, इससे पहले आग लगने की सूचना पाकर बाहर मौजूद मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया। जब जानकारी हुई कि आग पर आसानी से काबू पा लिया गया है, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन