{"_id":"5e36a4498ebc3e4b0f77b6d0","slug":"shopkeepers-on-road-against-vda-team-reached-to-break-shops-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दुकानों को तोड़ने पहुंची वीडीए टीम के खिलाफ सड़क पर उतरे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दुकानों को तोड़ने पहुंची वीडीए टीम के खिलाफ सड़क पर उतरे दुकानदार
Sun, 02 Feb 2020 03:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 Feb 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के लंका में अवैध दुकानों को तोड़ने पहुंची वाराणसी विकास प्राधिकरण(वीडीए) की टीम को दुकनदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदार सड़क लामबंद हो गए और रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लंका में वीडीए की टीम कामधेनु अपार्टमेंट में बनी दुकानों को तोड़ने के लिए पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद ही विरोध में दुकानदार सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
दुकानदार सुशील शुक्ला का कहना है कि अपार्टमेंट के मालिक या तो उनकी सिक्योरिटी मनी वापस करें या लिखित रूप से उन्हें कहीं शिफ्ट करने की व्यवस्था करें। नीचे की दुकानों का डेढ़ लाख और ऊपर की दुकानों की 75 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी ली गई है।
विज्ञापन