{"_id":"615187608ebc3e02606de2b0","slug":"shopkeeper-commited-suicide-by-hanging-himself-in-varanasi-due-to-financial-crisis-his-money-was-exhausted-during-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान दुकानदार ने लगाई फांसी, लॉकडाउन में हो गई थी पूंजी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान दुकानदार ने लगाई फांसी, लॉकडाउन में हो गई थी पूंजी खत्म
Mon, 27 Sep 2021 02:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:28 PM IST
सार
वाराणसी के बजरडीहा इलाके के तेलियाना मोहल्ले में दुकानदार ने आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। उसका शव उसके मकान स्थित दुकान में ही फांसी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा इलाके में सोमवार सुबह दुकानदार श्यामसुंदर केशरी (43) ने अपने दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी सुनीता दुकान में पहुंची तो शव को फंदे से लटकते देख शोर मचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बजरडीहा इलाके के तेलियाना मोहल्ले में श्यामसुंदर का दो मंजिला पुराना मकान है। निचले तल पर किराने की दुकान है। श्यामसुंदर इसी दुकान से परिवार का जीवकोपार्जन करता था। परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, कोरोना लॉकडाउन के बाद दुकान बंद रहने के दौरान पूंजी खत्म हो गई थी। तब श्यामसुंदर ब्याज पर कुछ पैसे कर्ज ले लिए थे। कर्ज और आर्थिक तंगी से वो परेशान था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह श्यामसुंदर नित्य की भांति चाय-नाश्ता करने के बाद निचले तल पर स्थित दुकान खोलने के लिए चला गया। करीब दो घंटे बाद पत्नी छत से देखी तो दुकान बंद थी। वह आननफानन नीचे उतरी और दुकान में गई। वहां का नजारा देखकर सन्न रह गई। श्यामसुंदर का शव रस्सी के सहारे हुक से लटक रहा था। शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पढ़ेंः पीएम मोदी कर सकते हैं काशी का दौरा: नवरात्रि बाद मिलेगी सौगात, रोपवे परियोजना की शिलान्यास की तैयारी
मृतक के भाई ने पांच साल पहले की थी आत्महत्या
घटना के बाद मुहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के दो बेटे प्रिंस(14) और आर्यन (11) साल का है। पिता छोटेलाल का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पांच साल पहले श्यामसुंदर के भाई ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी के कारण परेशान चल रहा था।