फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shopkeeper closes three policemen including inspector in shop in sonbhadra

यूपी: लॉकडाउन का पालन कराने गए इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को दुकानदार ने बनाया बंधक

Mon, 20 Apr 2020 06:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Apr 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper closes three policemen including inspector in shop in sonbhadra
दुकान में बंद एसओ को निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सोमवार को लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहने पर एक किराना व्यापारी ने प्रभारी निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को दुकान के अंदर बंधक बना लिया। इसके बाद दुकानदार परिवार सहित फरार गया। पुलिसकर्मियों के बंधक बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इस दौरान कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालांकि घंटे भर बाद दुकानदार ने चाभी भेजकर दुकान का ताला खुलवा दिया। तब जाकर पुलिसकर्मी दुकान से बाहर निकले। एएसपी, एसडीएम, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गश्त के दौरान पुलिसकर्मी एक किराना की दुकान पर भीड़ देख कर रुक गए। जवानों ने दुकानदार से दुकान खोलने के लिए प्रशासन की ओर से जारी पास की मांग करते हुए सोशल डिस्टेंस पालन कराने की बात कही। आरोप है कि दुकानदार पास दिखाने की बजाय पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पांडेय दुकानदार को समझाते हुए दुकान की गैलरी में चले गए। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, एक व्यक्ति ने दुकान का शटर गिराकर ताला बंद कर दिया। दुकानदार और उसके परिवार के अन्य सदस्य बंद प्रभारी निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर सहित दो सिपाही से विवाद करने लगे।

थानाध्यक्ष ने मोबाइल से उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। लगभग घंटे भर बाद दुकानदार ने एक छोटी बच्ची के हाथों शटर की चाभी पुलिसकर्मियों को भेज दी। हालांकि घंटे भर बाद ताला खुला और पुलिसकर्मी बाहर निकले। उधर, बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी ओपी सिंह, सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ अभिनव यादव पहुंच गए।

उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए, लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिला। एएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी दुकानदार उमेश अग्रहरि उर्फ मक्खन, राजेश, रोहित और कुछ अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed