काशी विश्वनाथ गली में दुकानों में तोड़फोड़ के खिलाफ दुकानदारों का दसवें दिन अनशन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ गली के दुकानदारों का अनिश्चित कालीन धरना शनिवार को दसवें दिन क्रमिक अनशन में बदल कर जारी रहा। रेड जोन की दुकानों में हो रही तोड़फोड़ के खिलाफ दुकानदारों ने रेड जोन के अंदर अन्नपूर्णा मंदिर के सामने धरना जारी रखा है।
शनिवार को दसवें दिन पूर्व घोषणा अनुसार विश्वनाथ गली के दुकानदारों ने अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। क्रमिक अनशन के पहले दिन विश्वनाथ गली व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्र अनशन पर बैठे।
शुक्रवार को धरना स्थल पर हुई बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेड जोन की दुकानों पर सेंधमारी की घटना के बाद लगातार नौ दिन से धरने पर हैं लेकिन अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं है। धरने के दौरान हुई वार्ता मे आए अधिकारियों ने पांच दिन मे जांचकर घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया है।
जब धरना स्थल पर वार्ता के लिए आए अधिकारियों से वार्ता हुई और शुक्रवार को धरना स्थल से मोबाइल पर काल किया तो किसी भी अधिकारी ने मोबाइल नहीं उठाया।
धरना स्थल पर शुक्रवार को हुई बैठक मे सभी की सहमति से फैसला लिया गया कि शनिवार से दुकानदारों का अनिश्चित कालीन धरना अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन में बदल लिया जाएगा। यहां के दुकानदारों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दुकानदार अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन से आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।