{"_id":"643aecb32fccd78fca0f9ae6","slug":"shooting-range-work-stuck-due-to-cement-now-comple-in-may-varanasi-news-c-20-vns1013-156223-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीमेंट नहीं मिलने से शूटिंग रेंज का काम अटका, अब मई में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीमेंट नहीं मिलने से शूटिंग रेंज का काम अटका, अब मई में होगा पूरा
विज्ञापन
सीमेंट नहीं मिलने से शूटिंग रेंज का काम अटका, अब मई में होगा पूरा
पांच करोड़ तीन लाख की लागत से डेढ़ साल से हो रहा दो मंजिला भवन का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। निर्माण सामग्री समय से नहीं मिलने के कारण कैंटोंमेंंट स्थित आधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। मार्च 2022 में तैयार होने वाला रेंज अब मई में पूरा होगा। शनिवार को सीमेंट न मिलने से प्लास्टर और टाइल्स लगाने का काम रुक गया। मजदूरों ने बताया कि काम पूरा करने के लिए 250 बोरी सीमेंट की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) की ओर से 2021 में पांच करोड़ तीन लाख की लागत से तैयार होने वाले रेंज की आधारशीला रखी गई थी। जिसे मार्च 2022 में पूरा करने लक्ष्य रखा गया था। मौसम, कोरोना की मार और समय पर बजट न जारी होने के कारण निर्माण कार्य देरी से मई में पूरा होगा। वहीं, दो मंजिला भवन का ढांचा तैयार हो गया है। जिसमें रंगाई पोताई साथ टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। रेंज के भूतल पर 50 मीटर, 13 लेन ओपन रेंज और पहले तल पर 10 मीटर के 20 लेन इंडोर रेंज की सुविधा है।
अब 50 खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास
वर्तमान में शूटिंग रेंज की क्षमता मात्र 12 खिलाड़ियों की है। वह 10, 25 और 50 मीटर रेंज में अभ्यास करते हैं। नए रेंज में 50 खिलाड़ी एक साथ अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
पहले 32 करोड़ में होना था निर्माण
पहले शूटिंग रेंज के लिए 32 करोड़ रुपये शासन ने तय किए गए थे। इसमें एयर पिस्टल, शॉट गन और एयर राइफल के आयोजनों की सुविधा के साथ छह करोड़ में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था का प्रस्ताव था, लेकिन कोरोना के कारण शासन ने पांच करोड़ रुपये ही मंजूर किए।
वर्जन
मार्च के अंत में अंतिम किस्त प्राप्त मिली थी। ठेकेदार को सीमेंट के लिए बोला गया है। जल्द निर्माण स्थल पर सीमेंट पहुंच जाएगा। मई के अंत तक रेंज खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया जाएगा। - सुमन सिंह, परियोजना अधिकारी, यूपीआरएनएन