फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SHO suspended on delay in disclosure of robbery at petrol pump and constable suspend after viral audio

एक्शन: पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट के खुलासे में देरी पर थानाध्यक्ष सस्पेंड, वायरल ऑडियो में सिपाही निलंबित

Sun, 16 May 2021 10:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 May 2021 10:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के दो जिलों आजमगढ़ और जौनपुर में पुलिसकर्मियों को लापरवाही की सजा मिली है। एक थानाध्यक्ष और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक और वायरल ऑडियो मामले में एसपी ने कोतवाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
SHO suspended on delay in disclosure of robbery at petrol pump and constable suspend after viral audio
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

 पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट के मामले में दो दिन बाद भी कोई सफलता न मिलने पर जौनपुर एसपी राजकरन नय्यर ने महराजगंज एसओ ओमनारायण सिंह को रविवार को निलंबित कर दिया। उनकी जगह थानागद्दी चौकी प्रभारी संतोष राय को महराजगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए थानाध्यक्ष के लिए इस घटना का खुलासा चुनौती होगी।

विज्ञापन


वहीं आजमगढ़ में भी एक सिपाही को निलंबित किया गया है।  लमहन में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर असलहे के बल पर नोजल कर्मियों से रुपये से भरा बैग लूट लिया था। बैग में 1.61 लाख रुपये थे।  घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने 48 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए चार टीमें गठित की थी। ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई कर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया, लेकिन उनसे भी कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


एबीएस पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई घटना से पुलिस महकमे की खूब किरकिरी हुई थी। उसके बाद खुलासे में भी देरी से एसपी असंतुष्ट हैं। इससे पहले इसी थाना क्षेत्र के मजीठी गांव में 16 अप्रैल को लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई थी, जबकि पांच मई को कंधीकला ग्राम पंचायत के करछुली में युवक की हत्या हुई थी। इस पर एसपी ने थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह पर कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी से बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल

आजमगढ़ पुलिस की अपराधियों से साठगांठ का मामला सामने आया है। इसका ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने रविवार को संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है। प्रकरण महराजगंज थाना क्षेत्र का है।

महराजगंज थाना क्षेत्र के शातिर अपराधियों में शुमार हरिहर यादव निवासी देवारा जदीद टोटहवा को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए थाने के सिपाही राकेश कुमार यादव रुपये की मांग कर रहा था। मोबाइल फोन पर राकेश कुमार यादव व हरिहर के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया।

रविवार को मामला एसपी तक पहुंचा तो महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल सिपाही को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच बैठा दी। अभी चार दिन पहले शराब के अवैध कारोबारियों से भी एक पुलिसकर्मी की मिलीभगत सामने आई थी। अपराधियों से साठगांठ के चलते अब पुलिस महकमे से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed