फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shivsena leader arun pathak said he give one crore for beheading killers of Kamlesh Tiwari varanasi

शिवसेना नेता बोले- कमलेश तिवारी के हत्यारों का सिर कलम करने वाले को देंगे एक करोड़

Sat, 19 Oct 2019 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Oct 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
shivsena leader arun pathak said he give one crore for beheading killers of Kamlesh Tiwari varanasi
शिवसेना नेता कमलेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या का खुलासा होने के बाद शिवसेना के नेता अरुण पाठक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जिसमें वह कमलेश तिवारी के हत्यारों का गला रेतने वालों को एक करोड़ रुपये देने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


अरुण पाठक ने वीडियो जारी कर कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे का शिवसैनिक मैं अरुण पाठक यूपी की राजधानी लखनऊ में अपने भाई हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी के हत्या की कड़ी निंदा करते हुए एलान करता हूं कि इनके हत्यारोपियों का सिर कलम करने वालों को मैं एक करोड़ रुपये का इनाम अपनी सारी संपत्ति बेचकर दूंगा।
विज्ञापन


शिवसेना के नेता अरुण पाठक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके कमलेश तिवारी की बेरहमी से हत्या करने वालों को पुलिस भले ही पकड़ने का दावा कर रही है लेकिन मेरे कलेजे में ठंडक तभी पहुंचेगी, जब उन सबका गला रेता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठक ने कहा कि मैं कमलेश के हत्यारोपी मौलाना अनवारूण हक, मुफ्ती नई काजमी और रसीद पठान की गला रेंतकर हत्या करने वालों को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं। हिंदू हित में मैं इन हत्यारों का गला रेतने वालों को अपनी सारी संपत्ति बेचकर यह इनाम देने की घोषणा करता हूं। अगर धनराशि में कुछ कम पड़ेगा तो मैं हिंदू समाज के सामने झोली लेकर हाथ फैलाने में भी संकोच नहीं करूंगा।

कमलेश की हत्या से संदेश जा रहा है कि जो हिंदू हित में बात करेगा वह काटा जाएगा। हिंदुस्तान में हम ऐसा नहीं होंने देंगे। मेरा मानना है कि कमलेश तिवारी के हत्यारों पर कानूनी प्रक्रिया नहीं चाहिए। उन सबके गले इसी तरह रेते जाएं।

प्रदेश में आईएसआईएस की शैली की तरह जिस तरह कमलेश की निर्मम हत्या की गई है, उनके हत्यारों का इस्तकबाल उनकी ही शैली में ही होना चाहिए। इसलिए मैं अरूण पाठक इस इनाम की घोषणा करता हूं। जेल के अंदर मौजूद कोई हिंदू भाई इस काम को अंजाम देता है तो उसके परिजनों को यह धनराशि मैं देने की घोषणा करता हूं।

हिंदू-विरोधी और मुस्लिम परस्त अखिलेश सरकार में प्रखर हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी मौलानाओं के उग्र प्रदर्शन व सिर कलम करने की घोषणा के बावजूद पूरी तरह से सुरक्षित रहे। कमलेश के ऊपर रासुका लगने के बाद पहली आवाज मैने उठाई थी, उनकी निर्मम हत्या जिहादी तरीके से की गई है।

आपको बता दें कि लखनऊ के नाका के खुर्शीदबाग की तंग गलियों में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार दोपहर दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। 

फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। हत्या की वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया। यूपी पुलिस ने वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। वहीं, बिजनौर से षड्यंत्र में शामिल मौलाना अनवारुल हक और मौलाना नईम कासनी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed