{"_id":"66e77e4fa3f82be1680abce4","slug":"shivpur-zone-champion-in-athletics-decision-through-photo-finishing-system-for-the-first-time-varanasi-news-c-20-vns1021-727937-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एथलेटिक्स में शिवपुर जोन चैंपियन, पहली बार फोटो फिनिशिंग सिस्टम से फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एथलेटिक्स में शिवपुर जोन चैंपियन, पहली बार फोटो फिनिशिंग सिस्टम से फैसला
विज्ञापन
फोटो
माध्यमिक स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दो घंटे में जारी हुआ परिणाम
नंबर गेम :
44 अंक मिले शिवपुर जोन को
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार को लालपुर स्टेडियम में हुई। विकास इंटर कॉलेज की ओर प्रतियोगिता में शिवपुर जोन के खिलाड़ियों ने 44 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। पहली बार परिणाम के लिए आधुनिक यंत्रों, फोटो फिनिशिंग सिस्टम का प्रयोग हुआ। इससे दो घंटे में परिणाम घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन मिर्जामुराद जोन 35 अंक लेकर द्वितीय और बच्छाव जोन 24 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दौड़, ऊंची कूद में सुनील यादव, नारायण यादव, शिवम यादव, रोहित पटेल, कुणाल सिंह और विकास कुमार ने जीत हासिल की। वाराणसी के 10 जोन के 2200 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की 29 स्पर्धाओं में दम दिखाया। मुख्य अतिथि यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद डॉ. विनोद कुमार राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने की। 50 प्रधानाचार्य और 100 खेल शिक्षक मौजूद थे। स्वागत संयोजक डॉ़ एके सिंह ने किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय निर्णायक दिनेश जायसवाल, चंद्रभान यादव, दिलीप सिंह, राजेश सिंह दोहरी, प्रेम शंकर तिवारी मौजूद रहे।