फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shinzo Abe Shot: Narendra Modi Shinzo Abe Friendship, Ex Japan PM Connection With Varanasi News in Hindi

Shinzo Abe: मित्र शिंजो आबे को पीएम मोदी ने कराई थी बनारस की सैर, गंगा आरती देख हुए थे अभिभूत

Fri, 08 Jul 2022 02:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Jul 2022 02:37 PM IST
सार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे  12 दिसंबर 2015 को पीएम मोदी के साथ वाराणसी आए थे। बनारस में हुए अभूतपूर्व स्वागत से शिंजो आबे गदगद थे। उनके निधन की सूचना से काशी में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
Shinzo Abe Shot: Narendra Modi Shinzo Abe Friendship, Ex Japan PM Connection With Varanasi News in Hindi
बनारस में गंगा आरती के दौरान शिंजो आबे और पीएम मोदी - फोटो : फाइल

विस्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या की खबर से वाराणसी के लोग भी सदमे में हैं। बड़ी संख्या में काशीवासी मर्माहत हैं। लोग उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सारनाथ स्थित जापानी मंदिर पर मौन सलामी दी गई। आज शाम गंगा आरती में भी शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी जाएगी. 

विज्ञापन


पीएम मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दोस्ती जगजाहिर है। प्रधानमंत्री रहते हुए जब शिंजो आबे भारत आए थे तो पीएम मोदी उन्हें 12 दिसंबर 2015 को वाराणसी दर्शन को लेकर आए। दोनों प्रधानमंत्रियों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगाजल हाथ में लेकर विश्व की मंगलकामना का संकल्प लिया था।
विज्ञापन


बनारस में अभूतपूर्व स्वागत से गदगद थे जापान के पूर्व पीएम 
इस दौरान शिंजो आबे का भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति स्नेह सभी ने देखा था। दोनों ने मढ़ी में बैठकर एक घंटे से अधिक गंगा आरती देखी थी। तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजों की यह यात्रा भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा थी, जिसने दुनिया की महाशक्तियों को अपना अहसास दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस में हुए अभूतपूर्व स्वागत से शिंजो गदगद थे और देर तक खड़े रहकर लोगों का अभिवादन किया था। यही नहीं मोदी और शिंजो ने नदेसर पैलेस में अपने क्षेत्र के महारथी 68 खास लोगों से मुलाकात कर भविष्य की योजना का खाका भी खींचा था।

भारत जापान की दोस्ती का प्रतीक है रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर

Shinzo Abe Shot: Narendra Modi Shinzo Abe Friendship, Ex Japan PM Connection With Varanasi News in Hindi
रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

भारत-जापान की वर्षों से चली आ रही मैत्री के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर की नींव 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखी थी। सेंटर को सांस्कृतिक व आधुनिक समागम के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। 186 करोड़ की लागत से तैयार सेंटर शिवलिंग के आकार में निर्मित है।

Shinzo Abe Shot: Narendra Modi Shinzo Abe Friendship, Ex Japan PM Connection With Varanasi News in Hindi
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
खुद में एक अद्वितीय कंवेंशन सेंटर है। जिसमें जापानी और भारतीय दोनों ही प्रकार की वास्तुशैलियों का संगम दिखता है। रुद्राक्ष कन्वेंशन की डिजाइन जापान की कंपनी ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल ने किया है। निर्माण का काम भी जापान की ही फुजिता कारपोरेशन कंपनी ने किया है। सारनाथ में भी जापानी मंदिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed