{"_id":"801594cab7e5ac17cafa9aebad2e15dc","slug":"shield-sword-in-the-hands-of-a-horse-riding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में ढाल-तलवार, घोड़े की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में ढाल-तलवार, घोड़े की सवारी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 11 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथों में ढाल-तलवार और घोड़े की सवारी। मंगलवार की सुबह इस वेश में सजी संत अतुलानंद स्कूल की छात्रा अनन्या को लोग देखते रह गए। मौका था रानी रानी लक्ष्मी बाई की जयंती का। जंयती पर निकली शोभायात्रा में छात्र-छात्राओं के अलावा नगारिकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जन्मस्थली को मुक्त कराने की आवाज उठाई गई।
अस्सी स्थित गोयना संस्कृत महाविद्यालय परिसर से दिन के करीब 11 बजे रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। अनन्या घोड़े पर सवार होकर रानीलक्ष्मी बाई की भूमिका में नजर आ रही थी। अस्सी चौराहे से भदैनी स्थित जन्मस्थली पर शोभायात्रा पहुंची।
यहां जन्मस्थली को मुक्त कराने का संकल्प लिया गया। शोभायात्रा में महारानी लक्ष्मी बाई न्यास के राजेंद्र प्रताप, विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, दुर्गा पांडेय, डॉ. माधवी तिवारी समेत तमाम लोग शामिल थे।