फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSVV Shastri and Acharya exams to begin at Sanskrit University from 9 January

SSVV: संस्कृत विवि में 9 जनवरी से शास्त्री-आचार्य की परीक्षाएं, छात्रों की ऑनलाइन देनी होगी जानकारी; जानें खास

Sun, 21 Dec 2025 02:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 02:05 AM IST
सार

Varanasi News: पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी। हर दिन की परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्राध्यक्षों को परीक्षा में शामिल छात्रों की जानकारी ऑनलाइन देनी होगी।

विज्ञापन
SSVV Shastri and Acharya exams to begin at Sanskrit University from 9 January
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sampurnanand Sanskrit Vishwavidyalaya: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं नौ जनवरी से शुरू होंगी। वाराणसी समेत देश भर में बने केंद्रों पर होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में पहले 20 दिसंबर से परीक्षा कराई जानी थी। तैयारियां पूरी न होने की वजह से इसे टाल कर दो जनवरी से करवाने का निर्णय लिया गया। अब विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को जो परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन


उसमें शास्त्री प्रथम सेमेस्टर 2025-2029, तृतीय सेमेस्टर 2024-2028, पंचम सेमेस्टर 2023-2026 के साथ ही आचार्य प्रथम सेमेस्टर 2025-2027 और तृतीय सेमेस्टर 2024-2026 के रेगूलर, प्राइवेट, भूतपूर्व, बैकपेपर, श्रेणी सुधार के लिए विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 जनवरी तक होगी परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि 9 जनवरी से शुरू होकर परीक्षा 20 जनवरी तक चलेगी। आठ सेमेस्टर वाले शास्त्री प्रथम, तृतीय सेमेस्टर के प्रथम, द्वितीय पत्र में ही 25-25 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। तीन वर्षीय छह सेमेस्टर के पांचवें सेमेस्टर के सभी पत्रों का आंतरिक मूल्यांकन और प्रायोगिक परीक्षा पहले की तरह होगा।

220 छात्रों को परीक्षा दिलाने के लिए केंद्राध्यक्ष नामित : संस्कृत विवि में 22 दिसंबर से छह जनवरी तक होने वाली परीक्षाओं के संचालन के लिए डॉ. कुंज बिहारी द्विवेदी को केंद्राध्यक्ष नामित किया गया है। काय चिकित्सा, पंचकर्म, शल्य चिकित्सा, शलाक्य तंत्र और अनुसंधान पद्धति वो चिकित्सा की परीक्षा 22 दिसंबर से 6 जनवरी तक होगी। वहीं एमडी/एमएस अंतिम वर्ष 2025 व योग विज्ञान पाठ्यक्रम के यूजी-पीजी की सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 दिसंबर से नौ जनवरी तक होगी।

संविवि में 28 दिसंबर से 9 जनवरी तक बीवोक परीक्षा
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बीवोक कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू होकर नौ जनवरी तक चलेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा भवन में ही परीक्षाएं कराईं जाएंगी। विवि के पंडित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की ओर से चलने वाले इस कोर्स में कुल आठ प्रश्न पत्र की परीक्षाएं होंगी। पहला पेपर 28 दिसंबर को संस्कृत का होगा। दूसरा 30 दिसंबर को अंग्रेजी और तीसरा प्रश्न पत्र 2 जनवरी को कंप्यूटर का होगा।

4, 6 और 7 जनवरी को चौथा, पांचवां और छठा पेपर ज्योतिष और वास्तुशास्त्र का होगा। 8 और 9 जनवरी को सातवां और आठवां पेपर कर्मकांड और आंतरिक सज्जा का होगा। पहले सेमेस्टर परीक्षा के 58 परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि बाकी डिटेल पंडित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में आकर पता किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed