फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda held press conference at Vidya Math in varanasi

UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कैसी जांच... शिकायतकर्ता को पुलिस की जांच की पूरी जानकारी

Wed, 25 Feb 2026 05:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Feb 2026 05:39 PM IST
सार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ऐसी कौन सी जांच होती है, जिसमें शिकायतकर्ता को साथ रखा जाए। इसका मतलब जैसे पुलिस के ये प्रवक्ता हों।

विज्ञापन
Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda held press conference at Vidya Math in varanasi
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मेरे खिलाफ कैसी जांच हो रही है जिसकी पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को मिल रही। इससे पता चलता है कि जांच भी शिकायतकर्ता की मौजूदगी में ही हो रही है। इससे न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। मैं, किसी राजनीतिक पार्टी का टूल नहीं हूं। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


श्रीविद्यामठ में बुधवार को शंकराचार्य ने पत्रकारों से बात की है। उन्होंने बताया कि एक पत्रकार के मुझे वाट्सअप ग्रुव का स्कि्रनशॉट भेजा है। इसमें आरोप लगाने वाले ने पुलिस की जांच का जिक्र किया है। झूठे आरोप लगाकर शंकराचार्य की छवि को धूमिल की जा रही है। शिकायतकर्ता को पुलिसिया जांच की पूरी जानकारी हो, यह कैसे संभव है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; BHU Campus Placement: बीकॉम और एमकॉम सहित हेरिटेज कॉन्फ्लिक्ट कोर्स में भी मिला प्लेसमेंट, छह मेधावियों को ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हर जांच में शामिल है जो नियमों के खिलाफ है। उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से झूठ फैलाया जा रहा है। एक हिस्ट्रीशीटर का संत बन जाना भी जांच का विषय होना चाहिए। शाहजहांपुर में लोग आशुतोष के खिलाफ हैं। आशुतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस मामले में उनका किसी भी प्रकार का लेनादेना नहीं है।

आरोप सनातन विरोधी
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की शिष्य पूनम कुंडू ने कहा कि 25 साल से महाराज का दर्शन करने आती हूं। ऐसे आरोप सनातन विरोधी हैं। अगर ऐसा कुछ भी होता तो वह काफी पहले चर्चा में आ जाता। प्रयागराज में घटना के बाद स्वामी जी पर याैन शोषण का आरोप यह दर्शाता है कि कोई उनके खिलाफ काम कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed