{"_id":"64a050752c0e6456e301d396","slug":"shani-pradosh-vrat-105-kg-of-berries-offered-to-gauri-kedareshwar-in-varanasi-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shani Pradosh Vrat: वाराणसी में गौरी केदारेश्वर को अर्पित किया 105 किलो जामुन, दो भागों में बंटा है ये शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shani Pradosh Vrat: वाराणसी में गौरी केदारेश्वर को अर्पित किया 105 किलो जामुन, दो भागों में बंटा है ये शिवलिंग
Sat, 01 Jul 2023 09:42 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 01 Jul 2023 09:42 PM IST
सार
शनि प्रदोष पर भगवान शिव का विशेष पूजन व अभिषेक किया गया। वहीं, केदारखंड में विराजमान गौरी केदारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को 105 किलो जामुन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
गौरी केदारेश्वर को अर्पित किया 105 किलो जामुन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनि प्रदोष पर भगवान शिव का विशेष पूजन व अभिषेक किया गया। वहीं, केदारखंड में विराजमान गौरी केदारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को 105 किलो जामुन अर्पित किया गया। शनिवार को पंडा परिवार की ओर से मंगला आरती के बाद गौरी केदारेश्वर का श्रृंगार किया गया। इस दौरान डॉ. अभिषेक कुमार, नारायण मिश्रा, आनंद प्रकाश दुबे, अनुराग मिश्रा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
दो भागों में बंटा है ये अद्भुत शिवलिंग
केदारखंड में स्थित गौरी केदारेश्वर मंदिर के शिवलिंग का स्वरूप ही निराला है। यह शिवलिंग दो भागों में बंटा हुआ है। मान्यता है कि एक भाग में भगवान शिव माता पार्वती के साथ तो दूसरे भाग में भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के साथ विराजते हैं।इसके दर्शन से भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा के दर्शन व कृपा की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
मंदिर के महंत ने बताया कि शिवपुराण में वर्णन है कि ऋषि मांधाता की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने यहां दर्शन दिए थे। भगवान शिव ने कहा था कि चारों युगों में इसके चार रूप होंगे।
विज्ञापन
सत्ययुग में नवरत्नमय, त्रेता में स्वर्णमय, द्वापर में रजतमय और कलियुग में शिलामय होकर यह शुभ मनोकामनाओं को प्रदान करेगा। दो भागों के हो जाने से यह हरिहरात्मक और शिवशक्तयात्मक हो गया है।