फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lunar Eclipse : शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया, आसमान से नहीं बरसेगा अमृत, दिन में ही पूरे होंगे अनुष्ठान

Sun, 08 Oct 2023 05:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 05:39 AM IST
सार

Sharad Purnima Date: नौ सालों के बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है जो भारत में दृश्यमान होगा। ऐसे में शरद पूर्णिमा पर पूजा अर्चना सहित अन्य कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Shadow of lunar eclipse on Sharad Purnima Amrit will not rain from the sky this year know date and shubh muhur
Sharad Purnima 2023 - फोटो : अमर उजाला

वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण इसी महीने लगेगा। सूर्यग्रहण भारत में दृश्यमान ना होने के कारण इसका सूतक यहां प्रभावी नहीं होगा। वहीं, शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण इस साल आसमान से अमृत नहीं बरसेगा। सूतक लगने से शरद पूर्णिमा के सभी अनुष्ठान दिन में ही संपन्न होंगे। श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के दिन 14 अक्तूबर को सूर्यग्रहण और शरद पूर्णिमा 28 अक्तूबर को चंद्रग्रहण रहेगा। सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काशी में प्रभावी नहीं होगा। पितृमोक्ष अमावस्या के दिन सभी प्रकार के आयोजन होंगे।

 

Shadow of lunar eclipse on Sharad Purnima Amrit will not rain from the sky this year know date and shubh muhur

आचार्य द्विवेदी ने बताया कि नौ सालों के बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है जो भारत में दृश्यमान होगा। ऐसे में शरद पूर्णिमा पर पूजा अर्चना सहित अन्य कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएंगे। चंद्रग्रहण मध्यरात्रि में पड़ेगा और इसका सूतक दोपहर बाद से ही प्रारंभ हो जाएगा।

Shadow of lunar eclipse on Sharad Purnima Amrit will not rain from the sky this year know date and shubh muhur
दोपहर के बाद से ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। इस वजह से शरद पूर्णिमा पर बनने वाली खीर भी मध्यरात्रि नहीं बनेगी। श्रद्धालु चाहें तो दूसरे दिन खीर का भोग भगवान को अर्पित कर सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि चंद्रग्रहण अश्विनी नक्षत्र में और मेष राशि पर होगा। ग्रहण का प्रारंभ ईशान कोण से होगा और मोक्ष चंद्रमा के अग्नि कोण पर होगा। एक पखवाड़े में दो ग्रहण शुभ नहीं माने जाते हैं। सूतक के कारण रात्रि में मंदिरों के पट बंद रहेंगे। मंदिरों में भजन कीर्तन तो होंगे, लेकिन खीर का भोग भगवान को अर्पित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रग्रहण का प्रभाव

Shadow of lunar eclipse on Sharad Purnima Amrit will not rain from the sky this year know date and shubh muhur
  • शुभ: कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनु, कुंभ
  • मध्यम: सिंह, तुला, मीन
  • अशुभ: मेष, वृष, कन्या, मकर
विज्ञापन

चंद्रग्रहण का समय

Shadow of lunar eclipse on Sharad Purnima Amrit will not rain from the sky this year know date and shubh muhur
  • ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1:05 बजे
  • ग्रहण का मध्य रात्रि 1:44 बजे
  • ग्रहण का मोक्ष रात्रि 2:24 बजे
  • ग्रहण का सूतक दिन में 4:05 बजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed