फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexual harassment with woman on gun in azamgarh up

महिला को अकेली पाकर घर में घुसे दो युवक, धमका कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 03 Aug 2020 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Aug 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with woman on gun in azamgarh up
demo pic

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता के साथ रविवार को दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। असलहे के बल पर घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक भाग निकले।

विज्ञापन

शाम में महिला पति के साथ देवगांव कोतवाली पहुंची और दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेज कर मेडिकल मुआयना करा लिया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला पति के साथ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहती है। पति मजदूरी करता है। रोज की तरह रविवार को भी पति मजदूरी करने चला गया। इसी दौरान सरवन यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी रसूलपुर थाना तरवां और विक्की यादव पुत्र रमेश यादव जुम्मापार थाना तरवां महिला के घर में घुस गए। यहां उन्होंने असलहे के दम पर उसके साथ से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों युवक पहले पीड़िता के आसपास किसी मकान में किराए पर रहते थे। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

शाम में पति जब घर पहुंचा तो महिला ने आपबीती उसे बताई। इसके बाद पति-पत्नी देवगांव कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए नामजद तहरीर दी।

पुलिस ने महिला को अस्पताल भेज कर मेडिकल मुआयना कराया और तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देवगांव कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed