फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexual harassment victim and parents ate poison near SSP office varanasi

वाराणसी: एसएसपी कार्यालय के पास सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और मां-बाप ने खाया जहर, हालत गंभीर

Mon, 23 Dec 2019 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment victim and parents ate poison near SSP office varanasi
मैजिक में डालकर परिजनों को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी एसएसपी कार्यालय के समीप मंगलवार की दोपहर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और उसके माता-पिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तीनों को उल्टी करते देख आनन-फानन में उन्हें दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर है। वहीं, घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके मां-बाप का आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में दो आरोपियों विशाल मौर्या और कैंट रेलवे स्टेशन के टीटीई जमील आलम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य आरोपी उत्कर्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इससे दुःखी होकर पीड़िता और उसके मां-बाप ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।

पीड़िता के अनुसार उसे फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर मुंबई ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसी बीच आरोपियों ने उसके भाई की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed