फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewer cover blew up with loud explosion in congested area in varanasi

Varanasi: भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज धमाके के साथ उड़ा सीवर का ढक्कन, अनहोनी की आशंका में अफरातफरी

Thu, 18 May 2023 10:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 May 2023 10:21 PM IST
सार

वाराणसी के भीड़भाड़ वाले इलाका भुलेटन में सीवर चैंबर का ढक्कन तेज धमाके के साथ उड़ गया। सीवर से काला धुंआ भी निकलने लगा। सूचना पर जलकल के एक्सईएन दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Sewer cover blew up with loud explosion in congested area in varanasi
तेज धमाके के साथ उड़ा सीवर का ढक्कन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भीड़भाड़ वाले इलाका चौक थाना क्षेत्र के भुलेटन में गुरुवार दोपहर सीवर का ढक्कन तेज धमाके के साथ उड़ गया। सीवर से काला धुंआ भी निकलने लगा। अनहोनी की आशंका में मौके पर अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर बाद माहौल शांत हो गया। किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीवर चैंबर में धमाका कैसे हुआ इसकी जांच जलकल कर रहा है। ऐसा लगातार तीन सीवर चैंबर में हुआ। तेज आवाज के साथ सीवर का ढक्कन उड़ा और फिर वह नीचे गिर गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार सीवर से काला धुंआ भी निकल रहा था। एक सीवर चैंबर का ढक्कन उड़ा तो आसपास काफी धूल हो गई। अनहोनी की आशंका से वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए। कई घरों के लोग अपने घर से बाहर आ गए। डरे सहमे लोगों जब पास जाकर देखा तो कई ढक्कन चकनाचूर हो चुका था।
विज्ञापन


सूचना पर जलकल के एक्सईएन दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कई बार सीवर चैंबर में गैस बनने के कारण इस प्रकार की घटना होती है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जयमाल के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में डाला सिंदूर, देखता रह गया दूल्हा, मचा हंगामा

जलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि अमूमन सीवर में इस प्रकार धमाका नहीं होता है। गैस निकलने के लिए छेद बना होता है। उस इलाके में केमिकल का कारोबार होता है। आसपास के लोगों का नाम नोट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed