फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Several huts washed away in Chiraigaon; livestock killed by lightning; rain returned after 20 hours.

Varanasi News: चिरईगांव में कई झोपड़ियां बहीं, बिजली गिरने से पशु मरे, 20 घंटे बाद दोबारा बारिश

Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Several huts washed away in Chiraigaon; livestock killed by lightning; rain returned after 20 hours.
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास लंका मुख्य मार्ग पर करीब 10 फीट सड़क धंसी, विकास के दावों पर उठे सव
वाराणसी। मंगलवार की मूसलाधार बारिश की वजह से चिरईगांव में बिजली गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई। वहीं, ग्राम पंचायत ऊकथी की दलित बस्ती में पानी भरने से कई झोपड़ियां भरभराकर गिर गईं। पूरे गांव से बड़े स्तर पर लोगों को दूसरे गांवों में शरण लेनी पड़ी। दूसरी ओर भगतुआ गांव की ब्राह्मण बस्ती में बुधवार को भी जलभराव की स्थिति रही। लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल पाए। ढाब क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए रामचंदीपुर से मोकलपुर तक एक मात्र संपर्क मार्ग जलमग्न ही रहा। आम का पेड़ गिर जाने से चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर सात घंटे अवागमन बाधित हो गया। बुधवार सुबह सात बजे पुलिस और वन विभाग ने पेड़ों की डालियों को काटकर रास्ता साफ कराया। शंकुलधारा पोखरे के पास बुधवार की सुबह अचानक एक पेड़ गिर गया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनपूरा में मंगलवार को बिजली गिरने से गनेश यादव के पशुओं की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन


------
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास 10 फीट धंसी सड़क

वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के बगल में लंका मुख्य मार्ग पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक करीब 10 फीट नीचे धंस गया। मौके की तस्वीरें सड़क निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। हाल की भारी बारिश के बाद बीएचयू और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पहले ही सामने आ चुकी है और मरीजों-तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने मांग की कि संबंधित विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क को सुरक्षित कराए, धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कराए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed