{"_id":"60b52e89e20e151a7c5b1045","slug":"seven-years-of-narendra-modi-govt-varanasi-congress-asked-who-is-responsible-for-rising-unemployment-and-inflation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के सात साल: वाराणसी में कांग्रेस ने पूछा- बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई का जिम्मेदार कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के सात साल: वाराणसी में कांग्रेस ने पूछा- बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई का जिम्मेदार कौन?
Tue, 01 Jun 2021 12:14 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:14 AM IST
सार
केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 16 बिंदुओं पर सवाल पूछे। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि सात साल से जनता बेहाल है, लेकिन देश की सरकार का पता ही नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि सात साल से जनता बेहाल है, लेकिन देश की सरकार को पता ही नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, अव्यवस्था और बदहाल किसान यही है सात साल की भाजपा की सौगात। सोमवार को लहुराबीर स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 16 बिंदुओं पर सवाल पूछे।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से पूछा कि दवा, इंजेक्शन, वैक्सीन की मारामारी क्यों है। किसानों पर अत्याचार, नौजवानों के अधिकार को छीनना, भर्तियों में धांधली, महिलाओं पर बढ़ते अपराध, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, महंगाई की जिम्मेदार केवल भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सबसे अधिक बेरोजगारी दर इन सात वर्षों में बढ़ा है।
विज्ञापन
रोजग़ार ठप है, जमा पूंजी खर्च कर लोग घर चला रहे हैं। नौकरियां नहीं हैं। खासकर गरीब वर्ग तो पेट-पालने के लिए मजबूर हो गए है। सरकार को जनता के हित में जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए कांग्रेस ने दिया धरना
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी की बर्खास्तगी के लिए कांग्रेस ने प्रदेश भर में धरने का आयोजन किया। कहीं ऑनलाइन तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कांग्रेस की ओर से धरना देकर इस्तीफे की मांग की गई। सोमवार को सेवा दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने कांग्रेस ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और 12वीं के छात्रों वैक्सीन की डोज लगवाई जाए। 11 बजे से एक बजे तक धरने का आयोजन किया गया। धरना स्थल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ बैठक भी की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और 12वीं के छात्रों वैक्सीन की डोज लगवाई जाए। 11 बजे से एक बजे तक धरने का आयोजन किया गया। धरना स्थल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ बैठक भी की गई।