फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven farmers injured by stabbed attack in mandi during buying vegetables in varanasi

वाराणसी: मंडी में सब्जी खरीदने को लेकर विवाद, किसानों पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला, सात घायल

Mon, 16 Aug 2021 02:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Aug 2021 02:16 PM IST
सार

पिंडरा स्थित रमईपुर में पटेल सब्जी मंडी में सोमवार को सब्जी खरीदने को लेकर विवाद हो गया था। एक बार तो विवाद पुलिस ने शांत करा दिया। लेकिन एक पक्ष ने अपने संबंधियों को बुलाकर किसानों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Seven farmers injured by stabbed attack in mandi during buying vegetables in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा स्थित रमईपुर में पटेल सब्जी मंडी में सोमवार को सब्जी की छटाई करने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में किसानों के ऊपर हुए चाकू के हमले से सात लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे शिवपुर के कुछ व्यापारी रमईपुर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने पहुंचे थे। वहां एक आढ़तिया से सब्जी खरीदी और फिर वह बाद में छटाई करने लगा। जिस पर किसान ने विरोध किया। इस दौरान एक बार सुबह सात बजे मारपीट हो गई। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


उसके बाद शिवपुर के व्यापारी ने अपने अन्य संबंधियों के साथ पड़ोस के ग्राम प्रधान पति को सूचना दी। जिस पर 20 से 25 की संख्या में लोग बाइक और कार से मंडी पहुंच गए। सभी ने किसानों पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद चाकू से मारकर घायल कर दिया। घायल सात किसानों को पिंडरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर लोगों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर कई लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों में ओमप्रकाश(25), महेंद्र(36), विशाल(20), रामनरेश उर्फ भीम(30), अनूप(25), प्रदीप(22), सुरेंद्र कुमार(22), 7 लोगों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमें  रामनरेश, ओमप्रकाश, महेंद्र तीनों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed