{"_id":"64c0df30f9dcdc42280a1a77","slug":"sevadar-of-vishwanath-temple-misbehaves-with-actor-and-family-case-captured-in-cctv-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: विश्वनाथ मंदिर के सेवादार पर अभिनेता और परिवार के साथ अभद्रता का आरोप, मामला CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: विश्वनाथ मंदिर के सेवादार पर अभिनेता और परिवार के साथ अभद्रता का आरोप, मामला CCTV में कैद
Thu, 27 Jul 2023 10:12 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:12 AM IST
सार
सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया स्थित जवाहर नगर निवासी मनीष चौरसिया अभिनेता हैं। कई वेब सीरीज में अभिनय कर चुके हैं। मनीष के अनुसार रात आठ से नौ बजे के बीच ढूंढिराज गणेश द्वार से पत्नी और बेटे के साथ विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लाइन में लगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम का प्रवेश द्वार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान सोमवार की रात वेब सीरीज के अभिनेता मनीष चौरसिया को सेवादारों ने पीट दिया। अभिनेता का आरोप है कि सेवादार ने किसी वजनी वस्तु से सिर वार किया। साथ आए परिजनों के साथ अभद्रता भी की। घटनाक्रम सीसी कैमरे में कैद है। सेवादार के खिलाफ चौक थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दर्शनार्थियों को लेकर जा रही बस में उतरा हाइटेंशन बिजली का करंट, आठ झुलसे
विज्ञापन
सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया स्थित जवाहर नगर निवासी मनीष चौरसिया अभिनेता हैं। कई वेब सीरीज में अभिनय कर चुके हैं। मनीष के अनुसार रात आठ से नौ बजे के बीच ढूंढिराज गणेश द्वार से पत्नी और बेटे के साथ विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लाइन में लगे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर जैसे ही उन्होंने बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ को दूध चढ़ाया, तभी अचानक पीला वस्त्र पहने लंबे कद काठी के सेवादार ने धक्का दिया और सिर पर किसी वजनी वस्तु से वार कर दिया। कारण पूछने पर एक और सेवादार आया और गाली गलौज करने लगा। बीच-बचाव को आगे आई पत्नी के साथ भी दोनों सेवादारों ने अभद्रता की। इस दौरान वह गश खाकर गिर पड़े। यह सारा घटनाक्रम सीसी कैमरे में कैद है। इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। मंदिर प्रशासन से कहा गया है कि सीसी कैमरे के आधार पर सेवादारों को चिह्नित करें। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। किसी भी श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार या अभद्रता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन