फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Senpura's garbage dump will be closed, compactor will be installed

Varanasi News: सेनपुरा का कूड़ाघर समाप्त होगा, लगेगा कॉम्पैक्टर

Sat, 31 Jan 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Senpura's garbage dump will be closed, compactor will be installed
वाराणसी। चेतगंज के सेनपुरा में कूड़ाघर को हटाने के साथ फायर ब्रिगेड की दीवार को पीछे करके यहां पर कॉम्पैक्टर लगाने का काम नगर निगम की ओर से किया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग को फायर विभाग से सामंजस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, शहर से कूड़ाघरों को खत्म किया जा रहा है। नए मॉडल की काॅम्पैक्टर मशीन लगाई जाएगी। अब तक शहर के 21 कूड़ाघरों को बंद किया जा चुका है, जबकि 6 कूड़ाघरों को जल्द बंद किया जाएगा। खुले में कूड़ा ढोने वाली गाड़ियां पूरी तरह से खत्म कर दी गई हैं। कॉम्पैक्टर के अंदर गार्बेज भरकर डंपिंग ग्राउंड में ले जाया जा रहा है। पार्कों की सफाई, वार्डों की देखरेख और कूड़ा हटाने के लिए नगर निगम काॅम्पैक्टर मशीन की मदद ले रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के 100 वार्डों में से अभी तक 90 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा है। 10 नए वार्ड नगर निगम के सीमा विस्तार होने के बाद जुड़े हैं। इन वार्डों में जल्द ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम के पास मौजूदा कॉम्पैक्टर में कूड़ा डंप होता है और कई जगहों पर इसे लगाया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed