फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seminar on new education policy in BHU along with making self reliant it is also necessary to make better citi

Varanasi: BHU में नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी, आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही बेहतर नागरिक बनाना भी जरूरी- जायसवाल

Mon, 05 Dec 2022 09:18 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 05 Dec 2022 09:18 AM IST
सार

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही बेहतर नागरिक बनाना भी जरूरी है। नई शिक्षा नीति के जरिए हम सभी का यह सपना साकार होगा और एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Seminar on new education policy in BHU along with making self reliant it is also necessary to make better citi
काशी विश्व विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही बेहतर नागरिक बनाना भी जरूरी है। नई शिक्षा नीति के जरिए हम सभी का यह सपना साकार होगा और एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन


वह रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में अंतरराष्ट्रीय पुरा छात्र सम्मेलन एवं नई शिक्षा नीति पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि परिस्थितिवश उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए हमें सभी पहलुओं पर विचार करना होगा। शिक्षा संस्कृति उत्सव न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल भाई कोठारी ने कहा कि शोधार्थी को अपनी भाषा में शोध की अनुमति देनी चाहिए। 

विज्ञापन

 

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के कुलपति गंगा पी परसाई ने कहा कि पूर्व छात्रों की भूमिका संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण है। स्वागत संकाय प्रमुख प्रो. गुलाब चंद्र राम जायसवाल ने किया। अध्यक्षता गुरु घासी दास विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल ने की। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आशा राम त्रिपाठी ने किया। इस दौरान इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव, सऊदी अरब से जावेद अली, यूएसए के प्रो. फनीतेज अदीदम आदि ने संगोष्ठी को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed