फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security of kashi Vishwanath temple will increased tower watch installed Preparations for Sawan

UP: काशी, अयोध्या और मथुरा में मंदिर की सुरक्षा होगी पुख्ता, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने दिया निर्देश; मांगी रिपोर्ट

Sat, 22 Jun 2024 01:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 01:01 PM IST
सार

Varanasi News: सावन माह को लेकर मंदिर के आसपास की सुरक्षा की भी बढ़ाई जाएगी। इस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों पर खास निगहबानी होगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर भी विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
Security of kashi Vishwanath temple will increased tower watch installed Preparations for Sawan
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एडीजी सुरक्षा बहुत जल्द इस पर बैठक भी करेंगे। PIDS (परिधि घुसपैठ जांच प्रणाली) सिस्टम की तरह सुरक्षा किए जाने का प्रस्ताव है। निगरानी के लिए 20 टावर वॉच भी लगवाए जाने की योजना है। मंदिर परिसर का ओर जाने वाले वाहनों की ऑटोमेटिक स्कैनिंग भी होगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सावन माह को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर पहले से ही जिला प्रशासन तैयारियां भी कर रहा है। सुरक्षा की बारिकियों पर एडीजी सुरक्षा जिले के अधिकारियों से विमर्श भी करेंगे। साथ ही दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन


सरकार काशी, मथुरा, अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने जा रही है। जल्द ही मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और डीएम समेत अन्य अधिकारी सुरक्षा की समीक्षा रिपोर्ट तैयार करके शासन के पास भेजेंगे। इसी सिलसिले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर काशी आएंगे। साथ ही अफसरों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाएंगे। यह काम सावन से पहले पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ अगले सप्ताह होने वाली बैठक से पहले स्थानीय अफसर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसमें श्रद्धालुओं की संख्या, काशी विश्वनाथ के सभी गेट पर वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर से जुड़े दुकानदारों की जानकारी शामिल की जाएगी। मंदिर के आसपास की दुकानों पर काम कर रहे कर्मियों की जानकारी भी शासन को भेजी जाएगी।



मंदिर के मार्गों की निगरानी बढ़ाने के लिए सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जाएगा। एक्स-रे बैगेज स्कैनर की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सुरक्षा बलों से भी सुझाव मांगे गए हैं। सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंदिर के संबंध में गठित हाई पावर सुरक्षा समिति भी अपनी रिपोर्ट देगी। सुरक्षा में तैनात कर्मियों और श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed