{"_id":"6290616597930f6601576e1d","slug":"security-laps-in-kashi-vishwanath-mandir-photo-of-young-man-taking-in-sanctum-sanctorum-goes-vira","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Temple: बाबा के गर्भगृह में फोटो खींचते सिपाही की फोटो वायरल, ड्यूटी से हटाया गया, कार्यवाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Temple: बाबा के गर्भगृह में फोटो खींचते सिपाही की फोटो वायरल, ड्यूटी से हटाया गया, कार्यवाही शुरू
Fri, 27 May 2022 12:07 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 27 May 2022 12:07 PM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में तस्वीर खींचते हुए एक युवक की फोटो बृहस्पतिवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
गर्भ गृह में फोटो खींचते युवक की फोटो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में तस्वीर खींचते हुए जिस युवक की फोटो गुरुवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वो वहीं ड्यूटी पर तैनात था। इस तस्वीर में सिपाही बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह की तस्वीर लेता हुआ नजर आ रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने उक्त सिपाही को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया। साथ ही जांच कराने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्यवाही शुरू हो गई है। बाबा के गर्भगृह में मोबाइल कैमरा समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित है। किसी वीआईपी के आगमन के दौरान ही कैमरा गर्भगृह में जाता है। इस बीच गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में फोटो लेते लेते हुए एक युवक की तस्वीर मंदिर के कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद बाबा का लाइव दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं ने उसकी स्क्रीनशॉट भी शेयर करनी शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह जांच में पता चला है कि उस व्यक्ति का नाम शशांक शेखर है जिसने गुरुवार को गर्भगृह में घुसकर मोबाइल से ज्योतिर्लिंग की फोटोग्राफी की थी। सिपाही शशांक शेखर मंदिर में ड्यूटी पर लगा था। जिसके बाद सिपाही को ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन