{"_id":"63bbe58915bc7b53144dba8e","slug":"security-guard-hanged-himself-in-restaurant-in-varanasi-who-came-to-banaras-from-nepal-for-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रेस्टोरेंट में गार्ड ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट, नेपाल से बनारस आया था नौकरी करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रेस्टोरेंट में गार्ड ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट, नेपाल से बनारस आया था नौकरी करने
Mon, 09 Jan 2023 03:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:34 PM IST
सार
वाराणसी के धर्मवीर नगर कॉलोनी स्थित जलसा रेस्टोरेंट में गार्ड खड़ग सिंह रावत (45) ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में गार्ड ने लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मवीर नगर कॉलोनी के मोड़ पर स्थित जलसा रेस्टोरेंट में गार्ड ने खड़ग सिंह रावत (45) बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह गार्ड के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
जलसा रेस्टोरेंट के मालिक दिनेश कुमार के मुताबिक, खड़ग सिंह रावत (45) नेपाल के पोखरा का रहने वाला था। वह नौकरी की तलाश में बनारस आया था। ढाई माह से रेस्टोरेंट में गार्ड की ड्यूटी कर रहा था। रविवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
रात में किसी समय कमरे का दरवाजा बंद कर बिजली तार के सहारे फांसी का फंदा बनकर झूल गया। सोमवार सुबह सफाई कर्मियों के आने पर दरवाजा नहीं खुला। धक्का देकर खोला गया तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद मैनेजर दीपक बहादुर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
चितईपुर चौकी प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि गार्ड के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।