फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security guard hanged himself in restaurant in varanasi who came to Banaras from Nepal for job

Varanasi: रेस्टोरेंट में गार्ड ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट, नेपाल से बनारस आया था नौकरी करने

Mon, 09 Jan 2023 03:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Jan 2023 03:34 PM IST
सार

वाराणसी के धर्मवीर नगर कॉलोनी स्थित जलसा रेस्टोरेंट में गार्ड खड़ग सिंह रावत (45) ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Security guard hanged himself in  restaurant in varanasi who came to Banaras from Nepal for job
रेस्टोरेंट में गार्ड ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मवीर नगर कॉलोनी के मोड़ पर स्थित जलसा रेस्टोरेंट में गार्ड ने खड़ग सिंह रावत (45) बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह गार्ड के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


जलसा रेस्टोरेंट के मालिक दिनेश कुमार के मुताबिक, खड़ग सिंह रावत (45)  नेपाल के पोखरा का रहने वाला था। वह नौकरी की तलाश में बनारस आया था। ढाई माह से रेस्टोरेंट में गार्ड की ड्यूटी कर रहा था। रविवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन


रात में किसी समय कमरे का दरवाजा बंद कर बिजली तार के सहारे फांसी का फंदा बनकर झूल गया। सोमवार सुबह सफाई कर्मियों के आने पर दरवाजा नहीं खुला। धक्का देकर खोला गया तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद मैनेजर दीपक बहादुर ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चितईपुर चौकी प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि गार्ड के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed