फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Second phase of 'School Chalo Abhiyan' begins in Varanasi.

Varanasi News: वाराणसी में स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू

Thu, 16 Jul 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Second phase of 'School Chalo Abhiyan' begins in Varanasi.
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भिटारी में स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हुआ। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। एडी बेसिक ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का समय पर नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया। उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं की सराहना की। शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। संचालन मीनू शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और योग प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर एआरपी संजय गुप्ता, कीर्ति श्रीवास्तव, बिंदिया जायसवाल, अभिषेक तिवारी, रोहनिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, अमिताभ मिश्र और पूर्व प्रधान हीरावती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed