{"_id":"63326163abf06b66341cb0b9","slug":"second-day-of-shardiya-navratra-2022-visit-maa-brahmacharini-here-in-varanasi-know-the-importance-of-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन: वाराणसी में यहां करें मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन, जानिए पूजन का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन: वाराणसी में यहां करें मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन, जानिए पूजन का महत्व
Tue, 27 Sep 2022 08:05 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 27 Sep 2022 08:05 AM IST
सार
भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर मां ब्रह्मचारणी के दर्शन-पूजन कर रहे हैं।नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन है। आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन होते हैं। काशी में गंगा के किनारे दुर्गा घाट पर स्थित मां ब्रह्मचारिणी का अतिप्राचीन मंदिर है। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर मां ब्रह्मचारणी के दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन से संतान की प्राप्ति होती है और साथ ही साथ मां धन-धन्य से परिपूर्ण करती हैं।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र में जहां नौ गौरी की पूजा का विधान है वहीं शारदीय नवरात्र में नौ दुर्गा पूजी जाती हैं। जिस दिन जिस देवी के दर्शन का महात्म होता है उस दिन उसी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
ब्रह्मचारिणी हैं ब्रह्माघाट में
द्वितीया के दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के दर्शन पूजन का विधान है। मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर ब्रह्माघाट पर है। वही नौ गौरी में दूसरे दिन ज्येष्ठा गौरी का दर्शन कर्णघंटा के सप्तसागर में होगा।