{"_id":"5d61afb78ebc3e013c6c9884","slug":"sdm-named-in-guinness-book-awarded-for-leadership-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम का नाम गिनीज बुक में, बेहतरीन नेतृत्व क्षमता का मिला ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम का नाम गिनीज बुक में, बेहतरीन नेतृत्व क्षमता का मिला ईनाम
Sun, 25 Aug 2019 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मड़िहान (मिर्जापुर)
अमर उजाला ब्यूरो, मड़िहान (मिर्जापुर)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
गिनीज बुक में नाम...
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान स्वच्छता एवं सफाई अभियान में उपजिलाधिकारी मड़िहान विमल कुमार दुबे ने विश्व रिकार्ड बना दिया।
विज्ञापन
बेहतरीन नेतृत्व क्षमता दर्शाते हुए 10 हजार 180 सफाई कर्मियों को गाइड करने पर पीसीएस अधिकारी का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया। उनको केंद्र सरकार की ओर भेजा गया प्रशस्ति पत्र शनिवार को मिला।
विज्ञापन
एसडीएम विमल कुमार दूबे ने कहा कि उन्होंने सम्मान के लिए नहीं बल्कि जिम्मेदारी का निर्वहन किया था। कहा कि दो सितंबर से 27 मई तक प्रयागराज कुंभ मेले के सेक्टर 13 में तैनाती के दौरान एक ही दिन में 10,180 लोगों को लेकर सफाई कराई थी।
विज्ञापन
उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि उनको विश्व के पटल पर सम्मानित किया जायेगा। तहसील अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसडीएम को बधाई दी। साथ ही उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।