फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scramble at vaccination center, stirred up by chaos

टीकाकरण केंद्र पर हाथापाई, अफरातफरी से हड़कंप

Fri, 06 Aug 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Scramble at vaccination center, stirred up by chaos
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर एक बार फिर मारामारी होने लगी है। बुधवार को मिर्जामुराद में भगदड़ के बाद बृहस्पतिवार को काशी विद्यापीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने आए लोगों की कर्मचारियों से हाथापाई हुई। मौके पर मौजूद कर्मचारी किसी तरह चिकित्सा प्रभारी के कार्यालय में पहुंचे और खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ। इस वजह से करीब घंटे भर तक टीकाकरण बाधित रहा। बृहस्पतिवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों के केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। हर दिन की तरह बृहस्पतिवार सुबह लोग टीकाकरण के लिए काशी विद्यापीठ स्वास्थ्य केंद्र पर खड़े रहे। सुबह करीब 10 बजे केवल ऑनलाइन वालों को टीका लगाने की जानकारी दी गई तो लोग नाराज हो गए। ऑन द स्पॉट टीका लगवाने को लेकर लोगों की कर्मचारियों से पहले नोकझोंक हुई। बाद में आरोप है कि लोगों ने कर्मचारियों को दौड़ा लिया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने कर्मचारियों के कार्यालय में बंद होने की घटना से इनकार किया है। आराजी लाइन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी पर वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा। अधीक्षक डा. नवीन सिंह का कहना था कि यदि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल जाती है तो शुक्रवार को काउंटर और बढ़ाए जाएंगे। पिंडरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शाम तीन बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही। कई लोगों को टीका नहीं लग सका और वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

17951 लोगों को लगा टीका
जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को 17,951 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 वर्ष के 17046 और 45 वर्ष से ऊपर के 905 लोगों का टीकाकरण किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर 14 और महिला स्पेशल एक केंद्र पर 125 महिलाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed