{"_id":"668ebe2dae9b2855f703a29d","slug":"scorpio-collided-with-truck-seven-people-injured-in-varanasi-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसा: काशी से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो और ट्रक में टक्कर, महिला समेत सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसा: काशी से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो और ट्रक में टक्कर, महिला समेत सात लोग घायल
Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
सार
काशी दर्शन के बाद अयोध्या राम मंदिर जा रहे स्कॉर्पियों सवार श्रद्धालु हादसे के शिकार हो गए। ट्रक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव फूड एग्रो पार्क के पास बुधवार को ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी काशी दर्शन के बाद अयोध्या श्रीराम मंदिर जा रहे थे। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को किनारे कराया।
विज्ञापन
यह है मामला
करखियाव एग्रो पार्क के अंदर से एक ट्रक निकली और हाईवे पर चढ़ते ही सामने से आ रही स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में सवार अलीगढ़ के शारोल थाना टप्पल निवासी मुनेश खत्री (50), पुत्री पल्लवी (18), हामीदपुर थाना टप्पल निवासी योगेश खत्री (53), पत्नी लक्ष्मी (46) वर्ष व पुत्री चित्रा (24), मथुरा के नगड़िया थाना कोसीकलां निवासी प्रिया खत्री (18), मेरठ के पीएसी बटालियन की रहने वाली दीक्षा खत्री (21) को चोटें आई हैं। निजी चिकित्सक डॉ रंगनाथ दुबे ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन