फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan Third Somvar Devotees darshan of Kashi Vishwanath in Ardhanarishwar form

Sawan Somvar: अर्धनारीश्वर स्वरूप में काशी विश्वनाथ के दर्शन को लगी भक्तों की कतार, जानें- आज क्या होंगे बदलाव

Mon, 05 Aug 2024 07:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Aug 2024 07:54 AM IST
सार

Sawan 2024 : बाबा विश्वनाथ का अर्धनारीश्वर स्वरूप दर्शन करने के लिए भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा के दरबार में मत्था टेकने के लिए रविवार की रात से ही भक्तों की कतार लगने लगी। 

विज्ञापन
Sawan Third Somvar Devotees darshan of Kashi Vishwanath in Ardhanarishwar form
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतार - फोटो : उज्जवल गुप्ता

विस्तार

सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप के दर्शन होंगे। बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतार आधी रात से ही लगनी शुरू हो गई थी। वहीं रविवार को हरियाली अमावस्या पर भी बाबा का दरबार शिवभक्तों से बम-बम रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो गए। देर शाम तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


रविवार को भोर में ही बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मंगला आरती के बाद से मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


हरियाली अमावस्या और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने के कारण बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए पूर्वांचल के कई जिलों से कांवड़िया जल लेकर पहुंचे। वहीं, यादव बंधुओं ने भी भारी संख्या में बाबा विश्वनाथ का सामूहिक जलाभिषेक किया। देर रात तक 2 लाख सात हजार श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी दर्शन, नेमियों को भी मिलेगा प्रवेश

Sawan Third Somvar Devotees darshan of Kashi Vishwanath in Ardhanarishwar form
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए इंतजार करते भक्त - फोटो : उज्जवल गुप्ता
सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों को बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन होंगे। मंगला आरती के बाद से दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत शयन आरती तक चलेगा। वहीं, नेमी दर्शनार्थियों को सुबह एक घंटे चार से पांच और शाम को एक घंटे चार से पांच बजे तक काशीद्वार से प्रवेश दिया जाएगा।

साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था

Sawan Third Somvar Devotees darshan of Kashi Vishwanath in Ardhanarishwar form
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए इंतजार करते भक्त - फोटो : उज्जवल गुप्ता
नगर निगम की ओर से सावन के तीसरे सोमवार को ध्यान में रखकर कांवड़िया रूटों पर विशेष व्यवस्था की गई है। साफ सफाई के अलावा पेयजल के लिए वाटर टैंकर लगाए गए हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार कांवड़िया रूटों पर किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके लिए पूरी तैयारी है। जलकल को सीवर ओवरफ्लो से निबटने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की हिदायत दी गई है।

ये बदलाव रहेंगे

  • विश्वनाथ धाम में स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी और सिर्फ झांकी दर्शन होगा।
  • नगर क्षेत्र और कांवड़ मार्ग के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे।
  • गोदौलिया से मैदागिन तक का इलाका नो व्हीकल जोन रहेगा।
  • बुजुर्ग, दिव्यांग और वीआईपी के लिए गोदौलिया पर निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed