{"_id":"60267afa21dd1358d6485a86","slug":"sathianv-sugar-mill-azamgarh-ranks-first-in-the-country-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः तकनीकी दक्षता में दूसरी बार सठियांव चीनी मिल को देश में पहला स्थान, अवार्ड के लिए बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः तकनीकी दक्षता में दूसरी बार सठियांव चीनी मिल को देश में पहला स्थान, अवार्ड के लिए बुलावा
Fri, 12 Feb 2021 06:26 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल पर गन्ना किसान।
- फोटो : (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को तकनीकी दक्षता में दूसरी बार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आगामी 26 व 27 मार्च को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली द्वारा जिलाधिकारी को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
चीनी मिल पेराई सत्र 2019-20 के संचालन में देशभर की सहकारिता से संबंधित समस्त चीनी मिलों के तकनीकी दक्षता की जांच टीम द्वारा परखी गई। जांच में रिकवरी, पेराई, स्टीम, मुलासेस का लासेज आदि की गहनता से विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाती है। इस जांच में आजमगढ़ जिले की सठियांव चीनी मिल को देश भर में अव्वल पाया गया। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली ने अवार्ड के लिए मिल को बुलावा पत्र भेजा है। हालांकि वर्ष 2018-19 में भी दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को तकनीकी दक्षता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इस बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के महाप्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पेराई सत्र 2018-19 के बाद एक बार फिर वर्ष 2019-20 में भी दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को तकनीकी दक्षता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी 26 व 27 मार्च को दिल्ली जाकर अवार्ड प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन