फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Saraf body found on the highway full of jewelry bag missing police started investigation in jaunpur

यूपी: हाईवे के किनारे मिला सराफ का शव, जेवर से भरा बैग गायब, हत्या और हादसे में उलझी पुलिस

Sun, 15 Nov 2020 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Nov 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Saraf body found on the highway full of jewelry bag missing police started investigation in jaunpur
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर सड़क किनारे युवा सराफा व्यापारी मृत हाल में पाया गया। उसकी गर्दन के पास चोट के निशान थे। आभूषण से भरा बैग भी गायब था। परिजनों ने हत्या के बाद लूट की आशंका जताई है, जबकि पुलिस हादसा मान रही है।

विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के बढ़ौना फतेहगंज बाजार निवासी सुरेश चंद्र सेठ(35) की लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुंवरदा चौराहे पर सराफा की दुकान है। शनिवार की रात दुकान बंद करने के बाद एक मित्र के घर खाना खाकर वह बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन



देर रात जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार स्थित आरएन पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे बाइक के पास लोगों ने सुरेश को सड़क किनारे पड़ा देखा तो सूचना घरवालों को दी। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सराफ के गले के पास धारदार हथियार से चोट के निशान है। उसके पास मौजूद आभूषण से भरा बैग भी गायब है। उन्होंने लूट और हत्या की आशंका जताई है। वहीं बक्शा एसओ अजय कुमार सिंह के मुताबिक रात में सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली थी।

सुबह भी भाई गणेश सेठ ने यही तहरीर दी, जिसके आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में पसली की हड्डी टूटी मिली है। कई अन्य भीतरी चोट हैं। परिस्थितियों के अनुसार घटना हादसा ही है। लूट की बात सामने नहीं आयी है। अगर परिजन अब हत्या की तहरीर देते हैं तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed