फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University: Students will get library facility from home, benefit from remote login

संस्कृत विश्वविद्यालय : छात्रों को घर बैठे मिलेगी पुस्तकालय की सुविधा, रिमोट लॉगिन से मिलेगा लाभ

Sun, 30 May 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 May 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit University: Students will get library facility from home, benefit from remote login
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भी डिजिटल होगा। 100 वर्षों से अधिक प्राचीन पुस्तकालय की सुविधा छात्र घर बैठे ही ले सकेंगे। यह जानकारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने दी। कुलपति प्रो. राय ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में छात्रों का अध्ययन प्रभावित हुआ है। छात्रों को घर बैठे अब पुस्तकालय की सुविधा मिल सकेगी। सरस्वती भवन पुस्तकालय के शास्त्र, पांडुलिपियों और पत्रिकाओं को रिमोट लॉगिन सुविधा के जरिए ऑनलाइन किया जाएगा। 

विज्ञापन


रिमोट लॉगिन के लिए छात्रों को पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद छात्रों को पासवर्ड दिया जाएगा। छात्र लॉगिन के जरिए ऑनलाइन पत्रिकाएं और ई डाटाबेस का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा उन्हें शैक्षिक और शोध उद्देश्य के लिए प्रदान की जाएगी। यह सुविधा कुछ नियमों और शर्तों से युक्त होकर संचालित की जाएगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय के बीच जल्द ही ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए समझौता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed