फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University: Exams of Pratham, Madhyama, Shastri and Acharya from today

संस्कृत विवि : प्रथमा, मध्यमा, शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं आज से

Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit University: Exams of Pratham, Madhyama, Shastri and Acharya from today
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री, आचार्य, मध्यमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षाएं 12 से 25 जुलाई तक होंगी। देशभर में 349 केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन और शांतिपूर्वक परीक्षा के लिए जिला प्रशासन से मदद ली गई है। सुबह की पाली में सात से 10 और दोपहर में दो से पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं देश भर के संबद्ध महाविद्यालयों व संस्कृत विद्यालयों में शास्त्री, आचार्य, मध्यमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षाएं सख्त निगरानी के बीच आज से होंगी। उड़ाका दल का भी गठन किया गया है। परीक्षा के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू व कश्मीर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी में केंद्र व उपकेंद्र की संख्या 72, जौनपुर में 39, प्रयागराज में 34, देवरिया में 30, बलिया में 22, आजमगढ़ में 18, गाजीपुर में 16, मऊ में 15, गोरखपुर में 14, चंदौली में 10, कानपुर व भदोही में नौ-नौ, मिर्जापुर में छह, लखनऊ में तीन, सोनभद्र में दो परीक्षा केंद्र व उपकेंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

28 से जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
परीक्षा समाप्त होने के बाद 28 जुलाई को वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, भदोही, चंदौली और प्रयागराज की उत्तर पुस्तिका जमा होगी। 29 जुलाई को अंबेडकरनगर, आजमगढ़, फैजाबाद, मऊ, बाराबंकी, मिर्जापुर, देवरिया, सुल्तानपुर, कौशांबी, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, प्रतापगढ़, कुशीनगर, बस्ती व गोरखपुर की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। 30 जुलाई को बाकी बचे राज्य व जिलों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed