संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अध्यापक परिषद निर्वाचन में नामांकन वापसी के बाद पांच प्रमुख पदों पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष, मंत्री और चार संकायों में आठ उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हैं और एक संकाय में किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है। सात मई को मतदान होगा और परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतदाताओं की कुल संख्या 35 है।
चुनाव अधिकारी प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रो. रामपूजन पांडेय और प्रो. विधु द्विवेदी में मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष के दो पदों पर लालजी मिश्र और प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। महामंत्री पद पर प्रो. अमित कुमार शुक्ल व प्रो. ललित कुमार चौबे के बीच संघर्ष होगा। मंत्री के दो पदों पर प्रो. जितेंद्र कुमार और डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित होंगे। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. विशाखा शुक्ला और प्रो. राघवेंद्र जी दुबे के बीच मुकाबला होगा। संकाय प्रतिनिधि में वेदवेदांग संकाय में डॉ. राजा पाठक व डॉ. कुप्पा बिल्वेश शर्मा, साहित्य संस्कृति संकाय में डॉ. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विजय कुमार पांडेय, दर्शन संकाय में प्रो. कमलाकांत त्रिपाठी व डॉ. कुंज बिहारी द्विवेदी, आधुनिक ज्ञान विज्ञान में डॉ. विद्या कुमारी चंद्रा व डॉ. विशाखा शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित होंगे। विजेता प्रत्याशियों की घोषणा मतगणना के बाद की जाएगी।