{"_id":"5fdc5b5ef387944f30146a88","slug":"sand-laden-truck-saved-from-overturning-in-karmnasha-river-by-steel-bridge-at-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में स्टील पुल से कर्मनाशा नदी में पलटने से बचा बालू लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में स्टील पुल से कर्मनाशा नदी में पलटने से बचा बालू लदा ट्रक
Fri, 18 Dec 2020 01:04 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
कर्मनाशा पुल पर लटका ट्रक
यूपी बिहार बॉर्डर पर चंदौली जिले के सैयदराजा में शुक्रवार की सुबह कर्मनाशा नदी में स्टील पुल से एक ट्रक पलटने से बच गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। चालक और खलासी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल सके। इसकी जानकारी होते ही वाहनों के आवागमन को कुछ देर के लिए पुलिस ने रोक दिया। दोपहर करीब 12 बजे क्रेन से पुलिस ने वाहन को वहां से हटवाया।
विज्ञापन
बिहार से बालू लादकर एक ट्रक यूपी की ओर आ रहा था। स्थानीय पुलिस के अनुसार चालक को सुबह नींद आने से ऐसा हुआ है। संयोग ठीक रहा कि ट्रक नदी में पलटने से बच गया, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच जैसे ही ट्रक कर्मनाशा नदी के स्टील पुल पर आया है। वह पुल की रेलिंग की तरफ बढ़ने लगा। यह देखकर खलासी चिल्लाने लगा। तब चालक की झपकी टूटी और ट्रक को नियंत्रित कर रफ्तार धीमी कर दी। फिर भी ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए नदी की ओर लटक गया। तब तक चालक और खलासी कूदकर दूर खड़े हो गए। ट्रक भी नदी में पलटने से बच गया। दोपहर 12 बजे पुलिस ने उसे पुल से हटवाया, तब जाकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन