{"_id":"616167028ebc3e7fd545f2b5","slug":"samajwadi-party-took-out-silent-padyatra-in-varanasi-on-unemployment-and-inflation-including-many-issues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर सपा ने निकाली मौन पदयात्रा, कहा- सीएम-पीएम युवाओं के प्रति उदासीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर सपा ने निकाली मौन पदयात्रा, कहा- सीएम-पीएम युवाओं के प्रति उदासीन
Sat, 09 Oct 2021 03:25 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Oct 2021 03:25 PM IST
सार
देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी, अपराध, शिक्षित बेरोज़गारी, महिला उत्पीड़न, व्यापारी उत्पीइन, लोकतंत्र, संविधान और किसानों की हत्या के विरोध में सपा ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सपा ने निकाली मौन पदयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दामों में बेतहाशा वृद्धि, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने वाराणसी में विरोध जताया। सपा के सभी फ्रंटल संगठनों ने अर्धनग्न अवस्था में हाथ और मुंह बांध कर मौन पदयात्रा निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा शनिवार सुबह बेनियाबाग से शुरू होकर लहुराबीर आजाद पार्क पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी, अपराध, शिक्षित बेरोज़गारी, महिला उत्पीड़न, व्यापारी उत्पीइन, लोकतंत्र, संविधान और किसानों की हत्या के विरोध में सपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता जीशान अंसारी ने कहा जिस प्रकार से केंद्र और प्रदेश की सरकार युवाओं के प्रति उदासीन और ढुलमुल रवैया अपना रही है।
विज्ञापन
इससे प्रदेश के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश का भविष्य भी गर्त में जा रहा है। ना कोई सरकारी नौकरी है और ना रोजगार गारंटी की स्कीम है। पूर्व पार्षद रविकांत ने कहा कि बेतहाशा महंगाई में बढोतरी से समाज के हर वर्ग में बहुत ही हताशा व निराशा व्याप्त है। गैस, तेल समेत हर प्रकार की वस्तुएं महंगी होने के साथ मध्यमवर्गी व्यक्ति की पहुंच से दूर होती जा रही है। लोगों का जीवन स्तर गिरता जा रहा है।
विज्ञापन