फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party is in touch with muslim voter for varanasi body election

निकाय चुनाव को लेकर मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटी समाजवादी पार्टी

Fri, 10 Nov 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 10 Nov 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party is in touch with muslim voter for varanasi body election
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मेयर की कुर्सी पर काबिज होने के लिए सपा नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं। सपा की विशेष नजर मुस्लिम वोट बैंक पर हैं जिसे वह अपना मानती है। इसी के मद्देनजर चुनाव संचालन समिति में शहर के प्रमुख मुस्लिम नेताओं को जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन


शहर में करीब दो लाख से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं। इस्तकबाल कुरैशी, अशफाक अहमद डब्लू, राशिद अंसारी समेत नेताओं को चुनाव प्रचार करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन


सपा ने साधना गुप्ता को मेयर का उम्मीदवार घोषित किया है। वह बनिया वर्ग से आती हैं। इस वर्ग के साथ ही सपा को अपने परंपरागत मतदाताओं पर भी पूरा भरोसा है। मुस्लिम वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए सपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सपा चुनाव के लिए 25 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति बना रही है। इसमें हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शहर के प्रमुख मुस्लिम नेताओं को भी शामिल किया जाना है।

सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल का कहना है 25 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति बनाई जा रही है। विधानसभा और वार्ड के हिसाब से नेताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
 

घमासान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी बसपा

samajwadi party is in touch with muslim voter for varanasi body election
बसपा - फोटो : amar ujala
निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बसपा में अंतरविरोधों के चलते मचे घमासान को पार्टी अब शांत करने के लिए डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। नगर निगम, रामनगर नगर पालिका और नगर पंचायत गंगापुर के चेयरमैन के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों की जीत की जमीन तैयार करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रामनगर में टिकट वितरण के दौरान पैसे लेने-देने के आरोप के बाद वहां की नगर कमेटी के नगर अध्यक्ष सहित पांच पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते वहां पार्टी दो गुटों में बंट गई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोऑर्डीनेटर एवं सांसद मुनकाद अली एवं जिला तथा मंडल अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में मजबूती के साथ लग जाने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने कहा है कि पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों-रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बसपा ने नगर निगम में महापौर का प्रत्याशी सुधा चौरसिया को बनाया है और रामनगर में चेयरमैन पद पर शब्बीर खान को उम्मीदवार बनाया है।

गंगापुर नगर पंचायत के चेयरमैन के लिए पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।  

नामांकन के बाद सिबंल लेकर पहुंचे प्रत्याशी

samajwadi party is in touch with muslim voter for varanasi body election
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self

बनारस में नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को सपा ने एन वक्त पर छह प्रत्याशियों के टिकट काटकर छह नए प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल दे दिया। पार्टी ने जिनके टिकट काटे, वे पहले ही नामांकन कर चुके हैं। जिन्हें मंगलवार को सिंबल दिया गया वो नामांकन का वक्त बीत जाने के बाद नामांकन में सिंबल नहीं लगा पाए। 

ये छह प्रत्याशी बुधवार को अपने-अपने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के यहां सिंबल लेकर पहुंचे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने फिलहाल नामांकन प्रपत्र में सिंबल आवंटित करने से इंकार कर दिया।

सपा नेता गुरुवार को इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम योगेश्वर राम मिश्र से मिलेंगे। वहीं सपा ने आखिरी वक्त में जिन नेताओं का टिकट काटा, उनमें खासी नाराजगी है। पार्टी में अंदरूनी विवाद की वजह से घमासान मचा हुआ है।

प्रदेश नेतृत्व ने मंगलवार को दोपहर बाद नगवा से अनिल यादव, पहड़िया से छाया चौधरी, जगतगंज से प्रशांत सिंह पिंकू, हड़हा से श्याम कुमार यादव, काजी सादुल्लापुरा से अपरीदुल हक और सलेमपुरा से साजिया को पार्टी का सिंबल दे दिया। पूर्व में पार्टी ने इन सभी का टिकट काट दिया था।

सिंबल मिलने तक ये सभी नेता बिना सिंबल के नामांकन कर चुके थे। वहीं, जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल का कहना है कि गुरुवार को इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी से वार्ता करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed