फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi part took out pad yatra against rising inflation in varanasi police returned everyone with memorandum from BHU gate

वाराणसी: बढ़ती मंहगाई के विरोध में सपा ने निकाली पदयात्रा, सिंह द्वार से ज्ञापन लेकर पुलिस न लौटाया

Sun, 17 Oct 2021 05:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Oct 2021 05:37 PM IST
सार

बढ़ती मंहगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर  सपा कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में नरिया से सिंहद्वार जाने के लिए निकले, लेकिन कुछ आगे बढ़ते ही  पुलिस ने सभी को रोक दिया। 

विज्ञापन
Samajwadi part took out pad yatra against rising inflation in varanasi police returned everyone with memorandum from BHU gate
सपा नेताओं ने एसीपी भेलुपर प्रवीण कुमार को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला। नरिया तिराहे से जुलूस निकालकर बीएचयू सिंहद्वार पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे। इस बीच मौके पर पहुंचे पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।

विज्ञापन


इस दौरान सपाइयों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। तभी एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह भी पहुंच गए और उन्होंने किसी तरह समझाकर वहां से कार्यकर्ताओं को लौटाया। इस दौरान सपाइयों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जुलूस में शामिल सपा पार्षद कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती महंगाई के चलते प्रदेश की जनता का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे किसान से लेकर सभी लोग परेशान हैं। रसोई गैस सहित खाद्य सामग्रियों के दाम भी आसमान छू रहेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  पीएम मोदी का बनारस दौरा: कल्लीपुर में करेंगे जनसभा, 40 बीघे खेत को किया जा रहा समतल

सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं को देखते हुए महंगाई कम करे और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लगाम लगाए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, गौरव श्रीवास्तव, संजय प्रियदर्शी, अंकित राय, आलोक गुप्ता, दिनेश पटेल, राजेंद्र लहरी, उमाकांत गुड्डू, शेर अली, सूरज गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed