फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samadhan Diwas Out of 396 cases in three tehsils of Varanasi only 19 were resolved cases related to revenue

समाधान दिवस: वाराणसी के तीनों तहसीलों में 396 मामलों में से महज 19 का निस्तारण, सबसे ज्यादा मामले राजस्व के

Sun, 19 Oct 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 05:51 AM IST
सार

Samadhan Diwas UP: वाराणसी के सदर, पिंडरा और राजातालाब तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पिंडरा में फरियादियों की शिकायतें सुन वे संबंधित लोगों पर काफी नाराज हुए। उन्होंने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Samadhan Diwas Out of 396 cases in three tehsils of Varanasi only 19 were resolved cases related to revenue
पिंडरा तहसील में अचानक पहुंचे डीएम, सुनी लोगों की शिकायतें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। पिंडरा तहसील में डीएम सत्येंद्र कुमार अचानक पहुंच गए। कुछ देर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभाग व अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। फरियादियों की संख्या और समस्याओं को देख डीएम नाराज हुए और राजस्व कर्मियों को फटाकारा। साथ ही कहा कि सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग के आ रहे, निस्तारण करें नहीं तो कार्रवाई होगी। तीनों तहसीलों में 396 मामलों में से 19 का ही समाधान हो पाया।

विज्ञापन


पिंडरा में डीएम के समक्ष ढोढईपुर निवासी भैया राम ने शिकायत की। पत्नी सावित्री देवी के नाम वैधानिक अंश का दो तिहाई हिस्सा बैनामा लिया, लेकिन त्रुटिवश खतौनी में एक तिहाई अंश ही चढ़ पाया। एसडीएम ने एक घंटे में ही गलत अंश निर्धारण को सही कराते हुए फरियादी को खतौनी उपलब्ध कराई। 

विज्ञापन

कार्रवाई का दिया आश्वासन

मरुई के राजनाथ ने दबंगों की ओर से सरकारी चकरोड व नाली पर अवैध कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत की। डीएम ने राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई को कहा। डीएम अवैध कब्जे और सीमांकन के बाबत प्रार्थना पत्र आने पर नाराज दिखे और तय समय में निस्तारण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव, बीडीओ देवेंद्र सिंह, एसीपी प्रतीक कुमार मौजूद रहे।

राजातालाब तहसील में शनिवार को 138 मामलों में 12 का समाधान हुआ। बढ़ैनी कला गांव के पन्ना लाल यादव ने बताया कि 10 तहसील दिवस से शिकायती पत्र दे रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। नंगे पैर आए सज्जन ने कहा कि समस्या लेकर आते-आते चप्पल घिस गई, जब तक काम नहीं होगा चप्पल नहीं पहनूंगा। बताया कि पत्नी का नाम श्यामा देवी है, जिनके नाम से भूमि है। 

विज्ञापन

आते गए फरियादी

सरकारी अभिलेख में रामा देवी दर्ज हो गया है। दुरुस्त करने के लिए उप जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। वह फाइल ही गुम हो गई है। फाइल खोजने के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उप जिलाधिकारी के नाक के नीचे ही काम नहीं हो पा रहा है।

शिवपुर सदर तहसील में शनिवार को 117 मामलों में एक भी निस्तारण नहीं हुआ। सभी मामले संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजे गए। सदर उप जिलाधिकारी नितिन सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 80 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि पुलिस विभाग 37 के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed