फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salary of seven including superintendent stopped due to negligence

Varanasi News: लापरवाही पर अधीक्षक सहित सात का वेतन रोका

Sun, 26 Nov 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Salary of seven including superintendent stopped due to negligence
ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चक ने शनिवार को डीघ सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाई। अधीक्षक सहित सात एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

सीएमओ शाम पांच बजे डीघ सीएचसी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पाया कि स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से घोर लापरवाही बरतते हुए फार्म नहीं भरा है। सीएचसी पर तैनात पांच एएनएम और 24 आशा सीएचसी के अन्तर्गत कार्यरत है। जिनके पास अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भी है। इसके बाद भी इनके द्वारा नवंबर माह में अब तक केवल एक फार्म भरे गए हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी और अधीक्षक पीसी बिंद सहित गनेश यादव, संगीता देवी, कृष्ण देवी, ऋषि ज्ञानेश दुबे, राजीव कुमार, सपना देवी का एक दिन का वेतन रोक दिया। चेताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शत-प्रतिशत फार्म भरना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि ऐसा न होने पर नवंबर माह का वेतन बाधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed