{"_id":"63cc2834d96bd43258168051","slug":"saints-of-varanasi-came-out-in-support-of-bageshwar-dham-swami-jitendranand-saraswati-2023-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बागेश्वर धाम के समर्थन में उतरी अखिल भारतीय संत समिति, महामंत्री बोले- हो रही गहरी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बागेश्वर धाम के समर्थन में उतरी अखिल भारतीय संत समिति, महामंत्री बोले- हो रही गहरी साजिश
Sat, 21 Jan 2023 11:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:30 PM IST
सार
अखिल भारतीय संत समिति बहुचर्चित बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतर आई है। समिति के महामंत्री ने बयान जारी कर कहा है कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में अखिल भारतीय संत समिति भी उतर आई है। समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने बयान जारी करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के भक्त आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जिस प्रकार प्रहार किया जा रहा है। इसके पीछे ईसाई मिशनरीज और इस्लामिक ताकतों का गठजोड़ है।
महामंत्री ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पर नहीं, भारत की सामाजिक, धार्मिक और जड़ों से जुड़े सनातन हिंदू संस्कृति पर प्रहार है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में भक्त उमड़ रहे हैं, सनातन धर्म का वैभव निखर रहा है। हमारे तंत्र, ज्योतिष और सारी विद्याओं के निष्णांत गुरुओं का आशीर्वाद उसे प्राप्त हो रहा है।
यह सनातन विरोधियों के जलन का कारण है। पंजाब से लेकर केरल तक धर्म परिवर्तन करने वालों पर कोई उंगली नहीं उठाता है। यह धर्मपरिवर्तन कराने वालों के लिए पीड़ादायक है।

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती
- फोटो : सोशल मीडिया।
देश का संत समाज आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पीछे चट्टान की तरह खड़ा है। यह लड़ाई आचार्य धीरेंद्र की नहीं सनातन हिंदुओं के संत समाज और धर्माचार्यों की है। इसको अब हम धार देंगे।