फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saints from Kashi challenged Akhilesh Yadav to initiate construction of Krishna temple in Mathura

Varanasi News: काशी के संतों ने अखिलेश यादव को मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण शुरू कराने की दी चुनौती

Mon, 17 Aug 2026 04:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 17 Aug 2026 04:01 PM IST
सार

Varanasi News: करपात्री प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को संत संवाद में संतों ने कहा कि राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी द्वारा किए गए इस तानाशाही कुकृत्य के लिए देश और सनातनियों से माफी मांगें। 

विज्ञापन
Saints from Kashi challenged Akhilesh Yadav to initiate construction of Krishna temple in Mathura
संत संवाद का शुभारंभ करते संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के संतों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण शुरू कराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सनातन धर्म, भगवान राम और भगवान कृष्ण में निष्ठा है तो मथुरा चलें और भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के अभियान का शुभारंभ करें। तब सनातनी मानेंगे कि उन्हें राम, कृष्ण और सनातन धर्म से मतलब है। कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दल देश को दिग्भ्रमित करना चाहते हैं।

विज्ञापन


युवा चेतना की ओर से केदारघाट स्थित श्री करपात्री धाम में करपात्री प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को संत संवाद का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती, डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि संत समाज की जिम्मेदारी है कि केरल, तमिलनाडु और देश के अन्य प्रदेशों में कम हो रही सनातन धर्मावलंबियों की संख्या को बढ़ाए। हमें वहां पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। सनातन धर्म सबका मूल है। इसके खिलाफ बोलने वालों का साथ जनता कभी नहीं देगी। कुछ राजनेताओं को अब सनातन धर्म की चिंता हो रही है। मैं उनसे अपील करता हूं कि मथुरा चलकर भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का अभियान शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज ने जीवन पर्यंत सनातन धर्म और राष्ट्र के उत्थान के लिए संघर्ष किया। प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि कोई संशय नहीं है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई। जीवित रहते अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन और धारा 370 की समाप्ति देखना कभी सोचा नहीं था।

रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण आंदोलन में शामिल कारसेवकों पर समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गोलियां चलवाई थीं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने संसद में कहा कि अयोध्या में प्रभु राम ‘इनलीगल ऑक्युपेंट’ हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब तक अयोध्या जाकर प्रभु राम के दर्शन नहीं किए। इस मौके पर स्वामी श्रीधरानंद सरस्वती, डॉ. गिरीश दत्त पांडेय, मुकेश पांडेय, संदीप पांडेय आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed