फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sailors will return CNG engines, said - if harassment does not stop, they will stop operations

Varanasi News: सीएनजी इंजन लौटाएंगे नाविक, बोले- उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संचालन भी बंद करेंगे

Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sailors will return CNG engines, said - if harassment does not stop, they will stop operations
नगर निगम के नोटिस से परेशान नाविकों ने सीएनजी इंजन लौटाने का फैसला किया है। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी का कहना है कि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो प्रमुख त्योहार और वीवीआईपी दौरे के दौरान नावों का संचालन ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने तीन साल पहले बदले गए डीजल इंजन को वापस करने का नोटिस नाविकों को दिया है। इसी सिलसिले में नाविक संगठनों ने बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर बैठक की है। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने कहा कि जब नावों में सीएनजी इंजन लगाया जा रहा था, तभी डीजल इंजन ले लेना था। तीन वर्ष बाद इंजन मांगना नगर निगम की गलत मंशा को दर्शाता है। बबलू साहनी ने कहा कि सीएनजी इंजन में खराबी दूर करने के लिए दो मैकेनिक ही नियुक्त है। बैठक में सरयू साहनी, दीपू, विशाल, शंभू, रामबाबू, प्रहलाद, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतिवर्ष लाइसेंस के लिए 10 लाख रुपये देते हैं राजस्व
प्रमोद मांझी के मुताबिक, नाविक प्रतिवर्ष नगर निगम को 10 लाख रुपये लाइसेंस शुल्क के तौर पर राजस्व देते हैं। अगर नगर निगम का नाविकों के प्रति यही रवैया रहा तो लाइसेंस के लिए आवेदन बंद कर देंगे। मां गंगा नाविकों के जीवन का आधार हैं। इसपर किसी प्रकार का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed