फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sailors demand boat operation in ganga after decreased water level in varanasi

वाराणसी: गंगा का जलस्तर कम हुआ तो उठी नौका संचालन की मांग, नाविकों ने डीएम को दिया मांग पत्र

Mon, 23 Aug 2021 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Aug 2021 07:04 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा घाट पर नाविकों ने आयोजित बैठक में बाढ़ उतरने के बाद के पहलुओं पर चर्चा की। जहां उन्होंने फिर से नौका संचालन शुरू कराने की मांग की।

विज्ञापन
sailors demand boat operation in ganga after decreased water level in varanasi
गंगा में नाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में घटाव के बाद नाविकों ने फिर से नौका संचालन की मांग की है। उन्होंने सोमवार को बैठक करके नौका संचालन को फिर से शुरू कराने की आवाज बुलंद की। नाविकों ने नौका संचालन की अनुमति देने के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को संबोधित मांग पत्र एसीपी दशाश्वमेध को सौंपा।

विज्ञापन


सोमवार को गंगा घाट पर नाविकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ उतरने के बाद के पहलुओं पर चर्चा की गई और नाविकों ने फिर से नौका संचालन शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक तो कोरोना संक्रमण और दूसरी ओर बाढ़ ने उनकी कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन


नाविक प्रमोद मांझी ने कहा कि गंगा में बाढ़ आने से नौका संचालन पर रोक लगी हुई है, जिससे हमारे परिवार के सामने अब आजीवीका का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में जबकि गंगा के जलस्तर में कमी आ गई है और उसका बहाव भी सामान्य है तो हमारी प्रशासन से मांग है कि गंगा में नौका संचालन की छूट दी जाए ताकि हमारी रोजी-रोटी पर संकट न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शंभू मांझी, प्रदीप सहानी, पप्पू साहनी, राकेश साहनी, तन्ना निषाद, राकेश कुमार साहनी, दिलीप साहनी, प्रह्लाद साहनी, संतोष कुमार निषाद, अमित साहनी, दीपक साहनी और विक्की साहनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed